फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रूकी ट्रेन तो कूद गया युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। देवरिया से भटनी जाने के लिए ट्रेन में एक युवक सवार हुआ। लेकिन यह ट्रेन भटनी स्टेशन पर नहीं रुकती है। इसकी जानकारी जब युवक को हुई तो वह घबरा गया। स्टेशन के करीब ट्रेन पहुंची तो स्पीड थोड़ी कम हुई। युवक जान का परवाह किए बिना कूद गया। रेलवे लाइन पर अचेत पड़े युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भटनी थाना के भरहेचौरा गांव निवासी 26 वर्षीय विकास यादव गुरुवार को देवरिया किसी डॉक्टर के यहां इलाज के लिए गया था। सुबह नौ बजे घर आने के लिए देवरिया स्टेशन पर पहुंचा तो अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस खड़ी थी। ट्रेन में युवक दाखिल हो गया। भटनी स्टेशन के करीब ट्रेन पहुंची तो उसे जानकारी हुई कि ट्रेन नहीं रुकेगी। स्टेशन पर ट्रेन की गति धीमी हुई तो युवक चलती ट्रेन से छलांग लगा दिया। यह देख स्टेशन पर मौजूद लोगों ने शोर किया और जीआरपी को सूचना दी। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पटरी के किनारे अचेत पड़े युवक को जीआरपी ने सीएचसी पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें