सलेमपुर। माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के साथ हुई हाथापाई और मंदसौर की घटना को लेकर माकपा नेताओं ने सलेमपुर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। हाथापाई करने वाले हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। नेताओं ने पीएम को संबोधित मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा।
माकपा नेता सतीश कुमार ने कहा कि केंद्रीय कार्यालय में घुसकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव से किए गए हाथापाई की जितनी निंदा की जाए वे कम है। भाजपा की सहयोगी दल हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो माकपा नेता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मध्य प्रदेश के मंदसौर में आंदोलित किसानों को गोलियों से छलनी कराने वाली सरकार तत्काल इस्तीफा दें। इसके अलावा पुलिस की गोली से मारे गए किसानों के घरवालों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। प्रदेश में बढ़ रहे दलितों अत्याचार पर रोक लगाई जाए। इस दौरान प्रेमचन्द्र यादव, रामायन यादव, विंध्याचल, राजेश विश्वकर्मा, लालचंद्र, राजनाथ गोड़ आदि मौजूद रहे।