फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण और बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता लाएं

विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने योद्घा - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण और बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता लाएं
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी ने कहा कि वन स्टाप सेंटर के गठन का उद्देश्य एक ही छत के नीचे बच्चियों को सुरक्षा के साथ न्याय मिल सके। कहा कि बेटियां सशक्त होंगी तो देश भी मजबूत होगा।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बृहस्पतिवार को वन स्टाप सेंटर परिसर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित कन्या जन्मोत्सव एवं मिशन शक्ति से संबंधित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बेटियां अपने को मजबूत करें, यह उनका लक्ष्य होना चाहिए। आवाज को दबाना नहीं, बल्कि अपने आवाज को उठाना सीखें। बच्चों को संस्कार दें। समर्थ, सशक्त व एक मजबूत भारत का निर्माण करने में बेटी-बेटा में बिना भेदभाव किए सभी कार्य करें। महिला सशक्तिकरण व बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। जिला परिविक्षा अधिकारी प्रभात कुमार ने जनपद में महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने बालकों से संबंधित योजनाओं एवं इस क्षेत्र में कार्य कर रहे स्टेक होल्डर्स के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें 29 व 30 दिसंबर को पैदा हुई नवजात 19 बेटियों की माताओं को मुख्य अतिथि ने बेबी किट एवं प्रशस्ति.पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। अक्तूबर एवं नवंबर में हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम में योगदान देने वाले कार्मिकों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को शक्ति योद्धा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन मंजू पांडेय ने किया। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत एनसीसी कैडेट्स तथा मां सरस्वती की वंदना कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
इस दौरान एएसपी शिष्यपाल सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, महिला चिकित्सालय की सीएमएम डॉ. अल्पना रानजी गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी दयारामपाल, विमल सिंह, गोपाल सिंह, श्रीमती दिव्या यादव, महिला कल्याण विभाग के यशोदानंद तिवारी, ओमप्रकाश यादव, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
वन स्टाप सेंटर का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों और भवन को देखा तथा मनोरंजन के लिए इंडोर गेम की व्यवस्था करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय के समीप संचालित वन स्टाप सेंटर पहुंचीं। उन्होंने सेंटर के प्रत्येक कमरों और संबंधित अभिलेखों को देखा। इस दौरान उन्होंने सेंटर में रहने वाली महिलाओं, बालिकाओं के मनोरंजन के लिए इंडोर गेम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। भवन पूर्व निर्धारित डिजाइन के आधार पर कार्यदायी संस्था आरईएस बनवा रहा है, उन्होंने शौचालय के गेट की दिशा में परिवर्तन करने का निर्देश दिया।
.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें