फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झिल्लीपार में मारपीट में चार लोग घायल

Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पक्ष ने बकरी बागीचे में बांधने के दौरान तो दूसरे ने घर से खींचकर मारने-पीटने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसी को लेकर बुधवार सुबह 10:00 बजे फिर मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर और सीने में चोट लगने से डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते पुलिस से शिकायत की है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव निवासी संगीता देवी के पति मंटू प्रसाद मजदूरी करते हैं। मंगलवार शाम को मजदूरी कर घर लौटे तो पड़ोसी से विवाद हो गया। इसमें मंटू की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बुधवार सुबह फिर पड़ोसी मंटू को ढूंढ़ते उनके घर पहुंचे। जब वह नहीं मिले तो पत्नी संगीता को घर से खींचकर हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। संगीता का कहना है कि पति काम पर चले गए तो गोलबंद होकर दरवाजे पर पहुंचे पड़ोसियों ने मुझे घर से खींचकर पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की सरिता देवी का आरोप है कि बेटी पिंकी कुमारी बागीचे में बकरी बांधने गई थी तो संगीता और उसके पति घेरकर उसे मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पर मुझे भी मारा-पीटा गया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें