फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: व्यवसायी से साढ़े तीन लाख रुपये लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, गोली मारकर की थी लूट

Fri, 20 Jan 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

इस गिरोह ने बिहार और यूपी में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। तकरीबन छह माह के भीतर छपरा और सिवान जनपद में कई स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लूट भी की है। गिरोह का सरगना संतोष पांडेय और महराजगंज जनपद के जेल में बंद बृृजभान ने अपना नेटवर्क जिले में मजबूत कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम दिस्तौली के पास आठ दिन पूर्व किराना व्यवसायी को गोली मारकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट करने वाले गिरोह का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके पास से लूट का दो लाख पांच हजार रुपये नकद और तमंचा, पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लार बाजार निवासी व्यवसायी अरविंद गुप्त 11 जनवरी को वसूली कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उनके पास से तीन लाख 54 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के पर्दाफाश के लिए एएसपी राजेश कुमार सोनकर व सीओ विनय कुमार यादव की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया।

बुधवार की शाम को एसओजी प्रभारी अनिल यादव और भाटपाररानी एसओ मृत्युंजय कुमार ने लूट करने वाले गिरोह के बारे में अहम सुराग मिलते ही नगीना मोड़ के पास से एक मोटर साइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ के दौरान व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना का राज खुल गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय यादव उर्फ राहुल यादव निवासी ठाकुरपुर (छपरा बुजुर्ग) थाना श्रीरामपुर, हेमंत कुशवाहा निवासी खुरवसिया उत्तर थाना श्रीरामपुर, शाह आलम पुत्र ईद मोहम्मद निवासी रामपुर गांव थाना श्रीरामपुर के रूप में हुई। उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस तथा 1.65 लाख रुपये नकद बरामद किया गया। सभी आरोपियों ने घटना की बात स्वीकार किया है।

उन्होंने बताया कि बरामद मोटर साइकिल 10 जनवरी को बिहार के नौतन थाना क्षेत्र से लूटी गई थी। बदमाशों की निशानदेही पर गिरोह के सरगना संतोष पांडेय निवासी डिहवा, पोस्ट टीकमपार थाना खामपार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 40 हजार रुपये नकद और अवैध पिस्टल व तीन कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरोह ने बिहार और यूपी में दिया है कई घटनाओं को अंजाम
इस गिरोह ने बिहार और यूपी में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। तकरीबन छह माह के भीतर छपरा और सिवान जनपद में कई स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लूट भी की है। गिरोह का सरगना संतोष पांडेय और महराजगंज जनपद के जेल में बंद बृृजभान ने अपना नेटवर्क जिले में मजबूत कर लिया था। संतोष पांडेय को इससे पहले साढ़े चार सौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

यह बदमाशों को असलहा और शरण देने का काम करता है। कई घटनाओं में इसका नाम प्रकाश में आ चुका है, लेकिन पुलिस को चकमा देकर बचता रहा। पकड़े गए आरोपी राहुल, हेमंत के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। संतोष पांडेय के खिलाफ दो मुकदमा दर्ज है। शाह आलम के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह गिरोह यूपी, बिहार में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पर्दाफाश करने वाली टीम को पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।-संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें