फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सकों सहित 392 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चिकित्सकों सहित 392 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में बढ़ी एक्टिव केस की संख्या, हुई 2928
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रॉफ तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज तकरीबन तीन सौ से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, लोग काल के गाल में भी समा रहे हैं। बुधवार को 392 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें दो चिकित्सक, पीएचसी, सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी आदि शामिल हैं। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 16,883 हो गई है। एक्टिव केस 2928 पहुंच गया है। जबकि 13,807 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 2740 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 79 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मास्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। लोग अनावश्यक बाजारों व सड़कों पर घूम रहे हैं। निर्धारित अवधि में बाजार खुलने पर दुकान पर पहुंचकर लोग मास्क हटा दे रहे हैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मास्क व ग्लब्स पहने सामान दे रहे हैं। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1799 लोगों को लगा कोविड का टीका
देवरिया। जनपद के 39 केंद्रों पर बुधवार को कोविड टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 5780 के सापेक्ष 1799 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इन केंद्रों पर 248 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 585 लोगों, 11 हेल्थ केयर वर्कर, तीन फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 952 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। कुल उपलब्धि 31.12 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें