फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिम जमानत पर छूटे देवरिया के 40 बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिम जमानत पर छूटे देवरिया के 40 बंदी
विज्ञापन

75 बंदियों, कैदियों की दो माह के लिए हो चुकी है अंतरिम जमानत पर रिहाई
कुशीनगर और देवरिया के 56 को रिहाई की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए कैदियों और बंदियों की अंतरिम जमानत पर रिहाई तेज कर दी गई है। बुधवार को 40 बंदियों की रिहाई के लिए जेल से दो माह के लिए अंतरिम जमानत हो गई। ऐसे में अब तक एक सप्ताह के अंदर 75 की रिहाई हो चुकी है। कुशीनगर और देवरिया के करीब 131 बंदियों एवं कैदियों की सूची तैयार कर जेल प्रशासन ने विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल मुख्यालय को भेजी थी। अभी 56 को और रिहाई की आस है।
जेल में देवरिया-कुशीनगर के करीब 1700 बंदी और कैदी हैं। ये जेल की निर्धारित क्षमता से तीन गुना से भी अधिक हैं। इससे बैरक में काफी संख्या में बंदी रह रहे हैं। वहीं, दूसरी तरह कोरोना संक्रमण के कारण महामारी फैलने का भय है। इसके कारण आला अफसरों ने कैदियों की पेरोल रिहाई का खाका तैयार कर दोनों जनपदों के 131 कैदियों और बंदियों की सूची विधिक सेवा प्राधिकरण को भेज दी। इसके चलते 7 मई को 28, 11 मई को 7 और 12 मई को 40 को अंतरित जमानत पर छोड़ा गया है। अभी दोनों जिले के 75 बंदियों को अंतरिम जमानत के तहत 60 दिनों के लिए छोड़ा जा चुका है। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने वैश्विक महमारी कोरोना के दौरान जिला कारागार परिसर को सैनिटाइज कराने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक दोनों जनपदों के 75 बंदियों एवं कैदियों को अंतरिम जमानत पर दो माह के लिए रिहा किया जा चुका है। जेल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में शामिल हो सकेंगे कैदी
देवरिया। जेल सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो कई ऐसे बंदी और कैदी है, जिनके परिवार में मई, जून में शादी तय है। इनको पेरोल रिहाई मिलने के कारण शादी में शामिल होने का अवसर मिल जाएगा। हालांकि, पेरोल रिहाई के बाद स्थानीय पुलिस नजर भी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें