फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3811 लोगों का टीकाकरण बृहस्पतिवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
3811 लोगों का टीकाकरण बृहस्पतिवार को
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तेइस केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है। इन केंद्रों पर कुल 3811 लोगों को वैक्सीन की डोज दिए जाने का लक्ष्य है। इस कार्य में 42 टीमें लगाई जाएंगी। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। केंद्रों पर वैक्सीन व अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
जनपद में बृहस्पतिवार को टीकाकरण का कार्य होगा। इसके लिए कार्य योजना बना ली गई है। तेइस इकाईयों पर 42 टीमें वैक्सीनेशन कार्य में लगाई गई हैं। इन केंद्रों पर 28 जनवरी को प्रथम डोज लेने वाले 3110 लोगों को द्वितीय डोज दिए जाने का लक्ष्य है, जबकि 701 को प्रथम डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को प्रतिरक्षण यूनिट के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद, डीडीएम प्रमोद यादव, डाटा असिस्टेंट मुकेश मिश्र, लिपिक अखिलेश जायसवाल, वीसीसीएफ भुवनेश्वर शर्मा टीकाकरण की तैयारी में जुटे रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिह ने बताया कि जनपद में टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

18 केंद्रों पर कल होगा वैक्सीनेशन
देवरिया। जिले में शुक्रवार को 18 केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्य होगा। इसमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी चकियवां ढाला, सीएचसी रुद्रपुर, सलेमपुर, पिपरा धौला कदम, लार, गौरीबाजार, भटनी, पीएचसी बैतालपुर, बनकटा, महेन, भागलपुर, भलुअनी, भाटपाररानी, मझगावां, पथरदेवा, रामपुर कारखाना शामिल है। इन केंद्रों पर 2170 लोगों को द्वितीय डोज देने का लक्ष्य है। इस कार्य में 25 टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन की सारी तैयारी कर ली गई है। इस कार्य में जुटे कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें