फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर मंडल के छह पहलवानों समेत 36 सेमीफाइनल में पहुंचे

Sun, 27 Sep 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कुश्ती मुकाबले में दांव आजमाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को 14, 17 और 19 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले हुए। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में जोर आजमाइश की। गोरखपुर मंडल के छह पहलवानों समेत 36 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता 29 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

17 वर्ष बालक वर्ग के 55 किलोग्राम में अर्जुन बरेली, अशोक वाराणसी, विशाल ठाकुर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और प्रियांशु स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर सेमीफाइनल में पहुंचे। 45 किलोग्राम में लक्की वाराणसी, रोशन गोरखपुर, अर्जुन मेरठ और अनुज सहारनपुर ने जगह बनाई।
51 किलोग्राम में सुमित आगरा, अनिरुद्ध मेरठ, अखिलेश मुरादाबाद और राजन स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, जबकि 48 किलोग्राम में सैफ देशवाल मेरठ, कृष्ण यादव स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, रोहित यादव वाराणसी और अनुज सहारनपुर अगले दौर में पहुंचे।
विज्ञापन

92 किलोग्राम में अनुराग वाराणसी, अमन आगरा, सक्षम सहारनपुर और आनंद गोरखपुर तथा 110 किग्रा में आदित्य कुमार आजमगढ़, अंकुश यादव स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, सम्राट गोरखपुर और गौरव मिर्जापुर सेमीफाइनल में पहुंचे।
71 किग्रा में अविनाश स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, अमिनेश वाराणसी और विपिन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, 80 किग्रा में कृष्णा मुरादाबाद, लालू वाराणसी, सुमित आगरा और राधे रमन लखनऊ तथा 65 किग्रा में आकाश स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, अंश मेरठ, हरीश आगरा और विवेक वाराणसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें