फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सब जूनियर और जूनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए 35 ने की दावेदारी

Wed, 18 Jun 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की देखरेख में 39वीं सब जूनियर एवं 54वीं जूनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप 28 से 30 जून तक केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में होगी।
इसके लिए जनपदीय टीम का ट्रायल बुधवार को स्पोर्टस स्टेडियम के किया गया। इसमें महिला व पुरुष वर्ग के 35 खिलाड़ियों के दावेदारी की। इनमें 15 का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह व सचिव देवानंद भारती ने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इसमें ग्रुप एक बालक वर्ग में अंशुल कुमार निषाद , आदित्य गुप्ता, गोलू यादव, रिशु राज व बालिका वर्ग में अंतरा सिंह, ग्रुप दो में अजीत यादव, अयान पांडेय, अमितेश पांडेय, अभिषेक कुमार कन्नौजिया व बालिका वर्ग में यशस्वी तथा ग्रुप तीन बालक वर्ग में अमित सिंह, लक्की शर्मा व
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अंशिका सिंह , श्रेजल गुप्ता, ट्विंकल जायसवाल का चयन किया गया। ट्रायल के दौरान तैराकी संघ की उपाध्यक्ष डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव ने सीनियर स्टेट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आयुषी सिंह एवं रिशु राज को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला तैराकी संघ के कोषाध्यक्ष संजीव दुबे, उप सचिव नीरज शर्मा, प्रशिक्षक अरविंद गुप्ता व संध्या गुप्ता, विवेकानंद शर्मा, अंकित माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें