जिला अस्पताल सहित 23 स्थानों पर 3811 के सापेक्ष 3374 लोगों का हुआ टीकाकरण
देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सहित तेईस केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 3811 के सापेक्ष कुल 3374 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इन केंद्रों पर 701 के सापेक्ष 261 लोगों ने प्रथम तथा 3110 के सापेक्ष 3113 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 42 टीमें लगाई गई थीं। टीकाकरण की कुल उपलब्धि 81.68 प्रतिशत रही।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए तीन टीमें लगाई थीं। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. राकेश पांडेय, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर वर्षा सिंह, साक्षी राय, अंजलि श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, पुष्पा कुमारी, सुमन कुशवाहा, स्टाफ नर्स हीरा यादव, सुनीता, नीलम, वार्ड ब्याय राजन मल्ल, छोटेलाल यादव, प्रिंस कुमार, आशा कुमकुम शाही, नीलम सोनकर, शोभा तैनात रहीं। यहां डॉ. मुधलिका, डॉ. दीपिका, डॉ. नवेंदु, डॉ. ग्रेनिका, डॉ. मोइनुद्दीन अंसारी, राकेश पांडेय, अजीत कुमार गुप्ता, अरुण शाही, मंजू सिंह, रेनू सिंह, ममता देवी, डॉ. महेंद्र प्रसाद आदि ने वैक्सीन की डोज ली। महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, पर्यवेक्षक विचित्र मणि त्रिपाठी, एएफएचएस काउंसलर सुनैना वर्मा, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, जानती देवी, स्टाफ नर्स प्रियंका मिश्रा, आकांक्षा दुबे, प्रतिभा सिंह, अबरूकाना, मनोज कुमार गौड़, कृष्ण सागर, दिनेेश प्रताप सिंह तैनात रहे। यहां अनिल सिंह यादव, डॉ. सुजाता मिश्रा, डॉ. जेएन पांडेय आदि को टीका लगाया गया। पुलिस लाइन केंद्र पर पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य लोगों को टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूनिसेफ के डॉ. हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अंकुर सांगवान आदि ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
इन केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
जिले में बृहस्पतिवार को 23 केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन, न्यू पीएचसी चकियवा ढाला, सोमनाथ मंदिर, रामनाथ देवरिया, सीएचसी सलेमपुर, तरकुलवा, रुद्रपुर, पिपरा दौला कदम, लार, गौरीबाजार, भटनी, बरहज, पीएचसी बैतालपुर, बनकटा, महेन, भागलपुर, भलुअनी, भाटपाररानी, मझगावां, पथरदेवा, रामपुर कारखाना शामिल हैं।