फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन की सूचना पर अलर्ट हुआ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सीएम के आगमन की सूचना पर अलर्ट हुआ प्रशासन
- मेदीपट्टी गांव के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में संभावित है आगमन
- गांव में पहुंचकर सीडीओ, एडीएम, एएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। पथरदेवा के मेदीपट्टी गांव में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर जिले के प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। शुक्रवार को सीडीओ, एडीएम, एएसपी सहित अन्य अफसरों ने गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

नवनिर्मित नर्वदेश्वर मंदिर में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आना था, मगर व्यस्तताओं के चलते नहीं आ सके। गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति हो गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के 4 मार्च को महाशिवरात्रि पर मंदिर में आगमन की सूचना पर प्रशासनिक हलके में सरगर्मी बढ़ गई। दोपहर बाद सीडीओ शिवशरणप्पा, एडीएम उमेश मंगलम, एएसपी शिष्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली। हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल आदि के बाबत संभावनाओं को देखा। मंदिर समिति से जुड़े लोगों से भी बातचीत की। अफसरों ने बताया कि अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं आई है। फिलहाल तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ वरुण मिश्र, बिजली निगम के अभियंता एके मिश्र, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, थाना प्रभारी वीर बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें