--फोटो समाचार
बेसिक बाल क्रीड़ा में देवरिया विजेता, रुद्रपुर बना उपविजेता
अशोक इंटर कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा का समापन
विजयी छात्र पांच दिसंबर से महाराजगंज में होने वाली मंडलीय खेलों में करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारख़ाना। क्षेत्र के अशोक इंटरमीडिएट कॉलेज डुमरी परिसर में चल रही दो दिवसीय जनपदीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। अंत में देवरिया सदर तहसील 288 अंक प्राप्त कर चैंपियन बना, वहीं रुद्रपुर को उपविजेता घोषित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएसए माधव जी तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीमों व प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने छात्रों के बनाए स्काउट कैंप का निरीक्षण किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता के दूसरे दिन परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बरहज की अर्पिता, 100 मीटर में रूबी खातून, 200 मीटर में अंतिमा भाटपाररानी, 400 मीटर में भलुअनी की संजना, खो-खो में देवरिया टीम, जूनियर में बालक वर्ग से 100 तथा, 200 मीटर में तरकुलवा की गुड़िया, 600 मीटर में नेहा गुप्ता पथरदेवा, गोलाक्षेपण व डिस्कस थ्रो में तरकुलवा की सुनैना, कबड्डी तथा खो-खो में देवरिया सदर तथा जूनियर वर्ग के ऊंची कूद बालिका वर्ग में तरकुलवा की सोनाली सिंह, बालक वर्ग में मुकुंद सिंह तरकुलवा तथा कुश्ती जूनियर बालक वर्ग में शिवम मौर्या सदर ब्लॉक तथा बालिका वर्ग में बरहज की अर्चना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता में विजयी बने छात्र पांच दिसंबर से महाराजगंज में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य डीएन तिवारी, बीईओ विनोद त्रिपाठी, डीएन चंद, ज्ञानचंद मिश्र, संजय मिश्रा, व्यायाम शिक्षक आशुतोष यादव, रंजय पांडेय, संजय तिवारी, रामदरस यादव, नरेंद्र मोहन सिंह, अवधेश सिंह, अनुपमा यादव, संजीव दूबे, छोटेलाल सिंह, गनेश यादव निर्णायक रहे। एबीआरसी गिरीश चंद, रणजीत मल्ल, अबीदुल्ला सिद्दीकी, आशुतोष दूबे, लालमन यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, निर्भय राय, विजय शंकर यादव, अनिल कुमार भारती, शैलेंद्र सिंह, अरविंद कुमार राय आदि मौजूद रहें।
फोटो समाचार
बालेपुर ने भरथुआं को हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा
पड़री बाजार। सलेमपुर ब्लॉक के धोबी गांव में वीरभूमि वीर क्लब के तत्वावधान में चल रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुरुवार को बालेमपुर और भरथुआं के बीच मैच खेला गया। इसमें बालेपुर ने भरथुआं को हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सपा नेता ओपी यादव ने विजेता टीम को शील्ड व पांच हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बीरबल यादव, राजेश यादव, दीना नाथ यादव, डॉ. राजेन्द्र यादव, राजू, पवन कुमार, किशुनदेव आदि मौजूद रहे।
..फोटो समाचार
रेस में राहुल मल्ल और स्मृति शाही ने सबको पछ़ाड़ा
स्टेडियम में आयोजित हुआ संत विनोबा पीजी कॉलेज का वार्षिक क्रीड़ा समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज का वार्षिक क्रीड़ा समारोह गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। 100 मीटर रेस में राहुल मल्ल, स्मृति शाही, 200 मीटर में सतीश पांडेय व स्मृति शाही, 400 मीटर में दिवाकर व ममता प्रजापति, 800 मीटर में सत्येंद्र कुशवाहा व शिवांगी गौड़ ने बाजी अपने नाम की। व्यक्तिगत स्तर पर किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राहुल मल्ल व स्मृति शाही को ओवर आल चैंपियन का खिताब दिया गया।
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई। इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. असीम सत्यदेव ने समारोह का उद्घाटन किया। पूर्व वर्ष के चैंपियन खिलाड़ी सतीश पांडेय ने मशाल लेकर ग्राउंड के चारों ओर दौड़ लगाई। 100 मीटर पुरुष रेस में राहुल मल्ल, सतीश पांडेय, शिवम तिवारी, महिला वर्ग में स्मृति शाही, गरिमा खरवार, शिवांगी गौड़, 200 मीटर रेस में सतीश पांडेय, प्रिंस, आदित्य तिवारी, महिला वर्ग में स्मृति शाही, सोनाली श्रीवास्तव, निरुपमा यादव, 800 मीटर रेस में सत्येंद्र कुशवाहा, आशुतोष यादव, राहुल मल्ल क्रमश: पहले तीन स्थानों पर आए। 800 मीटर रेस महिला वर्ग में शिवांगी पहले व सारा अंसारी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर रेस पुरुष वर्ग में दिवाकर, रवि श्रीवास्तव, दिलीप यादव, महिला वर्ग में ममता प्रजापति, गरिमा खरवार, अंजू राजभर, लंबी कूद में राहुल मल्ल, रितेश चौहान, विकास गौड़, महिला वर्ग में प्रीति पासवान, कुसुम गुप्ता, पल्लवी मद्धेशिया, चक्रक्षेपण में प्रिंस चौबे, अंगेश्वर गौड़, अवनीश, महिला वर्ग में सोनल शुक्ला, प्रीति पासवान, शालिनी गुप्ता क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। गोलाक्षेपण पुरुष वर्ग में दिलीप यादव, अवनीश, प्रशांत चंद, महिला वर्ग में सोनल शुक्ला, प्रीति पासवान, स्मृति शाही, भालाक्षेपण पुरुष वर्ग में अवनीश, दिवाकर, सत्येंद्र कुशवाहा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर आए। पुरुष वर्ग से बीए प्रथम वर्ष के छात्र राहुल मल्ल एवं महिला वर्ग में बीए द्वितीय की छात्रा स्मृति शाही को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक कुमार मिश्र व जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. बृजेश पांडेय, डॉ. शैलेद्र राव, डॉ. विवेक मिश्र व डॉ. तूलिका पांडेय, डॉ. विरेंद्र मणि, डॉ. चंद्रेश बारी आदि मौजूद रहे।
शिक्षा के साथ छात्रों में नवाचार होना जरूरी
भटनी। नगर के बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह व वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि नवाचार अगर शिक्षक के काम का हिस्सा हो जाए तो उसका लाभ विद्यार्थियों को मिल सकता है। पीढ़ियों के जरिए राष्ट्र निर्माण का जिम्मा शिक्षकों पर ही है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कॉलेज की छात्रा अनुराधा बर्नवाल ने स्वागत गीत और पवन कुमार ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कॉलेज की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में 2017-2018 में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। देवरिया महोत्सव में पुरस्कृत छात्रों का भी सम्मान बढ़ाया गया। कॉलेज प्रबंधक अजय यादव और प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार यादव ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अरुण सिंह, डॉ. श्रीहरि मिश्र, डॉ. राममनोहर यादव, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. रिंकल उपाध्याय, डॉ. ओपी पांडेय आदि उपस्थित रहे।