फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मांगने और गलत वरासत दर्ज करने वाले लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भूमि की पैमाइश के लिए घूस मांगने और गलत वरासत दर्ज करने वाले दो लेखपालों को डीएम ने निलंबित कर दिया है। बहाली नहीं होने तक स्थानीय तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के विशुनपुरा बाजार के लेखपाल रामप्रवेश गुप्ता ने राघवेंद्र से भूमि की पैमाइश करने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। घूस मांगने का ऑडियो वायरल हो गया। अफसरों तक मामला पहुंचा तो डीएम ने इसकी जांच सदर एसडीएम रामकेश यादव से कराई। जांच में शिकायतकर्ता का आरोप और वायरल ऑडियो सही पाया गया। इसके अलावा भाटपाररानी तहसील बंगरा गांव निवासी कुमारी पिंकी ने समाधान दिवस में डीएम से हलका लेखपाल राममूरत पर भूमि का गलत वरासत दर्जन करने का आरोप लगाया। डीएम ने इसकी जांच कराई तो शिकायत सही पाया गया और वरासत में लेखपाल की कारस्तानी उजागर हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के जद में आए लेखपाल इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य सेवा योजन व्यापार वृत्ति या व्यवसाय में नहीं लगे हैं। इस बाबत डीएम अमित किशोर ने बताया कि दो लेखपालों को निलंबित किया गया है। जिस लेखपाल का घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी जांच सदर तहसीलदार से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें