फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद 15 को आएंगे
विज्ञापन


प्वाइंटर
- सलेमपुर में पूर्व सासंद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि में शामिल होने के साथ पुल का उद्घाटन करेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। इसके बाद वह गौरी बाजार में पुल का उद्घाटन करेंगे। पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कई और कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अफसरों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में सांसद रवींद्र कुशवाहा के पिता हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि 15 सितंबर को मनाई जाएगी। इसके मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि देवरिया के सांसद कलराज मिश्र होंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, उपेंद्र तिवारी, दारा सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डीएम अमित किशोर ने कहा कि सलेमपुर और गौरी बाजार में उप मुख्यमंत्री का आगमन होना है। वह गौरी बाजार में पक्के पुल का उद्घाटन करेंगे और सलेमपुर में पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें