फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर-

विज्ञापन
विज्ञापन
थमा घाघरा नदी का जलस्तर, कटान जारी
विज्ञापन


72 घंटे में तीन मीटर तक नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। घाघरा नदी के जलस्तर में करीब एक पखवारे से उतार-चढ़ाव हो रहा है। पिछले 72 घंटे में नदी के जलस्तर में तीन मीटर की बढ़त नोट किया गया था। लेकिन पिछले 24 घंटे से जलस्तर थम गया है। जबकि कटान जारी है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में समय से मानसून के दस्तक देने से हुई बारिश में नदी का पानी काफी तेजी से बढ़ा था। जो 63.10 से 66.10 मीटर तक नोट किया गया था। थाना घाट पर बनी सीढ़ियों से दूर बहने वाली नदी कुछ सीढ़ियों के ऊपर से बहने लगी थी। लेकिन अचानक जलस्तर में नरमी आने के साथ तेजी से पानी सीढ़ियों के नीचे चला गया था। करीब तीन दिन से जलस्तर में दुबारा बढ़त देखी जा रही है। जो 66.30 मीटर तक पहुंच गई है। तटवर्ती लोगों की मानें तो रात से नदी का पानी स्थिर हो गया है। फिलहाल कपरवार संगम तट से कटइलवा गांव तक नदी जगह-जगह कृषि भूमि को अपने आगोश में ले रही है। करीब छह माह से हो रही कटान के चलते सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदी में विलीन हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें