फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बन दुकानों पर पहुंचे अफसर, जब्त की पॉलिथीन

विज्ञापन
सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव ने गल्ला मंडी मे पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान किराना दुकानदार से पांच हजार वसुला जुर्माना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन में सामान बेच रहे दुकानदारों पर प्रशासन ने डंडा चलाया। पहले दिन करीब एक घंटे तक चले अभियान के दौरान शहर के विभिन्न बाजारों से करीब 70 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। दुकानदारों पर 39 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अफसर ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंचे और पॉलिथीन में सामान देने वालों को पकड़ चालान किया। छापामारी से बाजारों में हड़कंप मचा रहा। अफवाहों के चलते कई दुकानदार शटर बंदकर भाग गए।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव यादव और सीओ सदर सीताराम के संयुक्त नेतृत्व में शाम चार बजे से अभियान शुरू हुआ। टीम ने शहर के तिलक रोड, मोहन रोड, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, नई बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों पर छापा मारा। राजकीय इंटर कॉलेज के समीप वाहन खड़ी कर अफसर ग्राहक के रूप में दुकानों पर पहुंचे। दुकानदार से सामान की मांग की। जैसे ही सामान देने के लिए पॉलिथीन निकाला टीम ने दुकानदार को पकड़ लिया। पॉलिथीन जब्त करने के बाद जुर्माना वसूला। टीम पैदल ही बाजारों में घूमती रही। कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। हनुमंत कृपा नामक किराने की दुकान से एक साथ 50 किलो पॉलिथीन जब्त किया गया। वहां 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। शुरुआती कार्रवाई के बाद दुकानदार सचेत हो गए। लिहाजा अफसरों के पहुंचने पर कागज की थैली में सामान तौलते रहे। टीम में नगर पालिका के कर्मचारी भी शामिल रहे। अफसरों के मुताबिक राकेश बिस्कुट की दुकान से दो हजार, वेदप्रकाश की दुकान से पांच हजार, हनुमंत कृपा से 25 हजार, प्रेमशंकर जायसवाल, श्यामसुंदर बरनवाल, अनिल गुप्ता सहित कुल आठ दुकानों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों को हिदायत भी दी गई है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। पॉलिथीन में सामान बेचते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। टीम में नगर पालिका के प्रभारी ईओ आलोक श्रीवास्तव, राकेश गौंड, जितेंद्र श्रीवास्तव, मकबूल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें