फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डॉक्टर समेत 16 कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारत

विज्ञापन
Docter
विज्ञापन
देवरिया। तीन पीएचसी पर औचक निरीक्षण में तीन डॉक्टर समेत 16 कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। अनुपस्थित डॉक्टर और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शहर के चकियवा ढाला पीएचसी पर स्टाफ नर्स और एएनएम की तैनाती के बावजूद गर्भवती महिलाओं का प्रसव नहीं होना पाया गया। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रसव संबंधित कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चकियवा ढाला नगरीय पीएचसी पर बृहस्पतिवार को 9.20 बजे सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार पहुंचे। उस दौरान डॉ. धीरज दुबे, स्टाफ नर्स कमलेश यादव, अमृता सिंह, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, एलटी अजय प्रताप कन्नौजिया, एएनएम वंदना पांडेय, मीनाक्षी शाही, उर्मिला देवी ड्यूटी से नदारत मिली। पड़ताल के दौरान मालूम हुआ कि पीएचसी पर प्रसव नहीं कराया जाता है। जबकि स्टाफ नर्स और एएनएम तैनात हैं। सीएमओ ने इसे चिकित्साधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रसव का कार्य शुरू कराने को कहा। बुधवार को बैतालपुर पीएचसी पर नौ बजे हुए औचक निरीक्षक में डॉ. डीके चौहान, डॉ. प्रमिला सिंह, फार्मासिस्ट रंजीत सिंह, पुष्पेंद्र, स्टाफ नर्स ममता भारती, राधा और खैरटिया पीएचसी पर डॉ. अजय दुबे, फार्मासिस्ट अमित राय, कनिष्ठ सहायक रामदेव ड्यूटी से लापता मिले। अस्पताल पर संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद प्रसव कार्य नहीं होने पर डॉ. स्वरूपमा यादव, एएनएम गीता यादव का वेतन प्रसव कार्य शुरू नहीं होने तक रोकने का निर्देश दिया है। लगातार सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने कि लगातार हुई कार्रवाई के बावजूद डॉक्टर और कर्मचारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी से गायब कर्मचारी व डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। खैरटिया और चकियवा ढाला पीएचसी पर प्रसव शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें