फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर खरीद में खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देसही देवरिया ब्लॉक में धान क्रय केंद्रों पर खरीद के नाम पर खुलकर खेल हो रहा है। आलम यह है कि एक क्रय केंद्र ने तो आधा बीघा खेत के मालिक के नाम पर दो लाख रुपये से अधिक की खरीददारी दिखा दी है। औचक निरीक्षण में धांधली उजागर होने पर नोडल अधिकारी ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बरवामीर छापर, हरैया बसंतपुर और दिघवा पौटवा में तीन क्रय केंद्र हैं। बरवामीर छापर में 191 किसानों से अब तक 8000 हजार क्विंटल, हरैया बसंतपुर में 10 किसानों से 650 क्विंटल और दिघवा पौटवा में 50 किसानों से 3000 क्विंटल धान की खरीददारी दिखाई गई है। वैसे चार दिन पहले दिघवा पौटवा केंद्र पर किसानों की शिकायतों के बाद जांच करने पहुंचे एसएमआई धनंजय मिश्र को सचिव रामभवन पाठक ने बताया कि पल्लेदारों और मिल मालिकों की दिक्कत से अब तक ख़रीददारी शुरू नहीं हो पाई है, जबकि इस केंद्र पर भी 3000 क्विंटल खरीद दिखाई गई है। मिश्र ने पूरे मामले से डीएम को अवगत करा दिया है।
गड़बड़ी सामने आने पर शुक्रवार को जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अनूप सिंह ने तीनों केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि जिस किसान के पास करीब दस कट्ठा खेत है उसके नाम पर दो लाख रुपये से अधिक की खरीददारी दिखाई गई है। अब आधे बीघा में किसान ने दो लाख रुपये की धान कैसे पैदा की यह जांच का विषय है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप, नहीं हुई खरीददारी
- किसानों की मानें तो वह केंद्र का चक्कर काटते रहे, लेकिन उनके धान कीखरीददारी नहीं हुई। वहीं कुछ लोगों की खरीददारी बरवामीर छापर में हुई। जिला विकलांग अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जांच में केंद्र खुला मिला और कुछ खरीददारी हुई है।
--------------

बढ़ा फर्जीवाड़ा हुआ है : नोडल अधिकारी
- नोडल अधिकारी और एसएमआई धनंजय मिश्र ने बताया कि जांच में दिघवा पौटवा के सचिव रामभवन पाठक कई तरह की बातें कर रहे हैं। चार दिन पहले तक खरीददारी शुरू नहीं हुई थी। वहां के ज्यादातर किसानों की खरीददारी बरवामीर छापर में हुई है। उन्होंने कहा कि दिघवा पौटवा क्रय केंद्र पर बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें