फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के घर जनता दर्शन की व्यवस्था बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पशुधन, मत्स्य और राज्य संपत्ति विभाग के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के घर एक प्र्रधान के पति के साथ बदसलूकी का वीडियो वॉयरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से मत्री के यहां जनता दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री के चेंबर में चार से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आमतौर पर आवास पर जनता दर्शन में उनके चेंबर में काफी भीड़ लग जाती है। 28 अक्टूबर को चेंबर में अवधपुर के प्रधान के पति मुन्ना निषाद के साथ राज्यमंत्री के समर्थकों का विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधान के पति की पिटाई कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। घटना के संबंध में मंत्री को सोशल और प्रिंट मीडिया पर सफाई देनी पड़ी। इस संबंध में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधान के पति को चेंबर में भेजकर बदनाम करने की नीयत से वीडियो बनवाया गया। प्रधान के पति ने एक कोटे की दुकान को लेकर अपना आपा खो दिया। उसे सुरक्षा कर्मियों ने चेंबर से बाहर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। कोतवाली प्रभारी छोटे लाल ने कहा कि उनके पास ऐसी किसी ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है, न ही उन्होंने किसी वीडियो को देखा है।
विज्ञापन


अखिलेश प्रताप सिंह ने छेेड़ा ट्विटर वार
प्रधान के पति के पिटाई के कथित वीडियो को लेकर पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्विटर पर वार छेड़ दिया है। उन्होंने पुलिस के कार्य पद्धति पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि वीडियो में मंत्री के लोग चेंबर में प्रधान के पति को पीट रहे हैं, लेकिन देवरिया पुलिस को यह घटना दिखाई नहीं दे रही। यही रामराज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें