फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की स्प्रिट में दो करोड़ की बनती शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्प्रिट से अवैध शराब बनाने का धंधा गोरखपुर से लेकर देवरिया तक फैला है। निकाय चुनाव को देखते हुए बड़े पैमाने पर शराब तैयार करने की तैयारी थी। पुलिस की मानें तो बरामद हुए 25 लाख की स्प्रिट से करीब दो करोड़ रुपये का शराब तैयार करने की योजना थी। अवैध शराब के इस धंधे में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस जुट गई है। वही गिरफ्तार हुए मिनी ट्रक चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के सुबाष चौक पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक मिनी ट्रक से अवैध स्प्रिट बरामद किया है। इसमें मंडलीय टीम आबकारी विभाग की शामिल रही। पकड़ा गया चालक अरविंद कुमार प्रजापति ने अवैध शराब के धंधे में संलिप्त कई धंधेबाजों के नाम बताए है। इसमें शामिल लोग देवरिया और गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो यह धंधा काफी दिनों से चल रहा है। गिरफ्तार चालक कई बार स्प्रिट की खेप गोरखपुर पहुंचाया भी है। लेकिन इस बार सटीक मुखबिरी के चलते स्प्रिट की बड़ी खेप पुलिस के हत्थे चढ़ी है। एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि पकड़े गए स्प्रिट से करीब दो करोड़ का शराब तैयार होता। निकाय चुनाव में शराब की मांग को देखते हुए धंधेबाज अवैध शराब की खेप तैयार करने की कोशिश में थे। इसमें शामिल कुछ लोगों का नाम सामने आया है। उन पर पुलिस नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें