फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्छित हुए लक्ष्मण,रावण का हुआ वध

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में चल रहे रामलीला में सातवें दिन सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों ने शानदार मंचन किया। भगवान राम ने युद्ध के दौरान कुंभकरण का वध किया और भगवान के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

विभीषण रावण को समझाने कोशिश करते हैं और सीता को सम्मान के साथ राम को लौटाने की बात कहते हैं। यह सुन रावण क्रोधित हो जाता है और विभीषण को लंका से निकाल देता है। विभीषण राम की शरण में जाते है और राम विभीषण के बीच मित्रता होती है। भगवान राम लंका की जानता को युद्ध से बचाव के लिए अंगद को शांति दूत बनाकर भेजते है। वहां रावण अंगद को बंदी बनाने की कोशिश करता है। इधर मेघनाथ युद्घ के लिए भगवान राम की सेना को ललकारता है। इसमें लक्ष्मण शक्ति बाण लगने से मूर्छित हो जाते है। हनुमान संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण की प्राण बचाते है। उधर रावण सोए हुए कुभकरण को जगाता है। कुंभकरण रावण को युद्ध नहीं करने के लिए सलाह देता है। लेकिन रावण किसी की बात नहीं सुनता है। युद्ध में भगवान राम के हाथों कुंभकरण भी मारा गया। इसके बाद भगवान की आरती के साथ रामलीला का समापन हुआ। इस दौरान विनय बरनवाल, अरुण बरनवाल, मंत्री निखिल सोनी, शिव सर्राफ, सुभाष मद्घेशिया, अखिलेंद्र जायसवाल, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें