सलेमपुर। एक माह से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज लोगों ने एक्सईएन दफ्तर पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक्सईएन को शिकायती पत्र देकर ठेकेदार पर रकम लेने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन दफ्तर में घुस कर हंगामा किया। लोगों का तेवर देख एक्सईएन जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कह कर मामला का शांत कराया।
ब्लॉक के सिसवां पांडेय गांव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते एक माह पहले जल गया। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला। जबकि क्षेत्रीय विधायक ने क्षमता वृद्धि कर 100 केवीए लगवाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा है। बावजूद इसके विभाग टाल-मटोल कर रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान जंगबहादुर यादव, सुभाष भारती, बलराम पटेल, हृदया भारती, मनोज यादव, खालिद अंसारी, नितेश यादव आदि मौजूद रहे।
बरठाबाबू और बहोरवा मिश्र में जला ट्रांसफार्मर
सलेमपुर। बरठा बाबू गांव का ट्रांसफार्मर 19 दिन पहले जल गया। बहोरवा मिश्र गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिनों से जला है। लोगों ने इसकी शिकायत विभाग से की है। इसके बावजूद विभाग टालमटोल कर रहा है। जबकि प्रदेश सरकार 24 घंटे में जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने का दावा कर रही है। इसके चलते गांव के लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज के लिए रकम देनी पड़ रही है।