फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की झुलसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर एक किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई। परिवार के लोग 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र भुलईपुर के श्यामबिहारी यादव की बेटी प्रीति (16 वर्ष) करीब डेढ़ बजे घर में जलने लगी। उसकी चीख पर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना खेत में काम कर रहे पिता को दी। जब तक लोग आग पर काबू पाते किशोरी बुरी तरह से झुलस गई थी। किशोरी के झुलसने की वजह घर के लोग छोटे गैस चूल्हे पर चाय बनाने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर एसआई सुदेश शर्मा को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंसेट-
मां की कमी नहीं महसूस होने देती थी प्रीति
बरहज। श्यामबिहारी की दूसरी पत्नी सविता से चार संतान हैं। करीब पांच साल पूर्व सविता अचानक गायब हो गई। मां के गायब होने के बाद प्रीति ने अपने छोटे भाइयों को उसकी कमी महसूस नहीं होने दी थी। जिससे भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिसे देख लोगों का कलेजा मुंह को आ रहा था।
विज्ञापन

श्यामबिहारी के पहली पत्नी से कोई संतान नहीं हुई। जिससे वह अपने मायके चली गई। श्यामबिहारी ने कटइलवा निवासी सत्यनारायन की पुत्री सविता से दूसरा विवाह किया। जिससे प्रीति, प्रमोद, लव और कुश हैं। लोगों का कहना है कि करीब पांच साल पूर्व सविता अचानक अपने बच्चों को छोड़ कहीं गायब हो गई। काफी खोजबीन भी की लेकिन कोई पता नहीं चला। उसके गायब होने के बाद प्रीति ने अपने छोटे भाइयों को मां की कमी नहीं खलने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें