फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, आधा दर्जन पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पशुओं से लदा ट्रक पुलिया का रेलिंग तोड़ की नीचे गिर गया। ट्रक में लदे छह पशुओं की मौत हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को बिहार, छपरा से दो दर्जन पशुओं को लादकर एक ट्रक हरियाणा के फरीदाबाद मेले में जा रहा था। ट्रक हेतिमपुर स्थित पुल के पास अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। संयोग ही रहा कि ट्रक छोटी गंडक नदी से थोड़ा पहले गिरा वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक के नीचे गिरने से छह पड़वों की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी हेतिमपुर पुलिस पिकेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कसया से क्रेन मंगवाया। गांववालों की मदद से ट्रक को बाहर निकाला जा सका। पुल से नीचे गिरते ही ट्रक चालक और खलासी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें