फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार स्थित उग्रसेन पुल पर दुकानदार के मिले मोबाइल से उसके नदी में छलांग लगाने की आशंका सही साबित हुई। दुकानदार की लाश कटइलवा के पास नदी में बंबो क्रेट में फंसा मिला। यह खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जयनगर निवासी गोपाल मद्धेशिया के आठ संतानों में चौथे नंबर का रामेश्वर उर्फ गोलू दो दिन पहले शाम करीब 7.30 बजे घर से निकला था। रात 8.30 बजे फोन पर परिवार के सदस्यों से बातचीत के साथ भोजन करने के बारे में पूछा। करीब नौ बजे उसके नंबर पर फोन करने पर किसी दूसरे ने फोन पुल पर मिलने की सूचना दी थी। शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे मछुआरों ने नदी के किनारे शव उतराते देख शोर मचाया। सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त जयनगर निवासी रामेश्वर उर्फ गोलू के रूप में हुई। गोलू के आत्महत्या की वजह लोग कर्ज और पारिवारिक कलह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें