फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बिजली की आंखमिचौली गर्मी में बेहाल लोगों पर भारी पड़ रही है। नगर हो या गांव सभी लोग बिजली कटौती से हैरान हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अफसर संजीदा नहीं है।
विज्ञापन

उमसभरी गर्मी में लोगों को बिजली रुला रही है। रात को तीन से चार घंटे मात्र आपूर्ति मिल रही है। इसमें भी कटौती हो रही है। वहीं दिन में भी यही आलम है। इसके चलते घरों में लगे इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। इसके चलते रात को लोगों की गर्मी के चलते नींद पूरी नहीं हो पा रही है। नगर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता, जेपी मद्धेशिया, सुजीत जायसवाल, धनंजय यादव, प्रदीप यादव, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय आदि लोगों ने बिजली विभाग कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। इसके अलावा कई गांवों में तो ट्रांसफार्मर जले है। उसे बदला नहीं जा सका है। इस बाबत एसडीओ प्रभुनाथ ने बताया कि मेन सप्लाई जिस तरह से मिल रही है, वैसे आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें