फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय अपने भवन में हुआ शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लंबे इंतजार के बाद चेरो में चल रहे केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन मिल गया। नए भवन में स्कूल शिफ्ट होने के बाद रौनक बढ़ गई है। पिछले सात सालों से परिषदीय विद्यालय के भवन में स्कूल चेरो में संचालित हो रहा था। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद सलेमपुर को केंद्रीय विद्यालय मिला। जगह नहीं होने के कारण यहां से करीब पांच किमी दूर चेरो चला गया। वहां वर्ष 2010 अगस्त में परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो गई, जो अब तक चल रहा था। जिम्मेदारों के पहल पर स्कूल के भवन के लिए ग्रामसभा की जमीन को अधिग्रहित किया गया। धन आवंटित होने के बाद स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। इस सत्र से केंद्रीय विद्यालय अपने भवन में संचालित होने लगा है। लेकिन विद्यालय में हैंडपंप नहीं है। टंकी से पानी की सप्लाई है। इसकी वजह से स्कूल में पानी पीने के लिए लगी टोटियों से गर्म पानी निकलता है। वहीं विद्यालय कैंपस में अभी मिट्टी भराई का काम भी अधूरा है। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य आरडी यादव ने बताया कि विद्यालय की सभी व्यवस्था नए भवन में शिफ्ट हो गई है। मिट्टी भराई का काम चल रहा है। पूरा होने के बाद इसका भवन पूजन कराकर शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें