फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक पर हिस्ट्रीशीटर का हंगामा,बैकफुट पर अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने और हिस्ट्रीशीट खोलने से नाराज हिस्ट्रीशीटर ने ब्लॉक गेट पर धरना दे दिया। कुछ देर बाद बीडीओ पहुंचे तो उनसे उलझ गया और हंगामा करने लगा। हिस्ट्रीशीटर का उपद्रव देख अफसर बैकफुट पर आए और पुलिस तमाशबीन बनी रही। धरना स्थल पर मांगपत्र देने के लिए एसडीएम को बुलाने की मांग कर रहा था। इसके लिए कई बार फोन भी किया, एसडीएम नहीं गए। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर लखनऊ जाने की बात कह चला गया।
विज्ञापन

भटनी थानाक्षेत्र के नोनापार गांव मोनू तिवारी जन समस्याओं को लेकर जिले में कई आंदोलन किया। इस दौरान अफसरों से विवाद भी हुआ। उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज किया गया और जेल भी भेजा गया। उसका आरोप है कि भटनी पुलिस प्रतिशोध में केस दर्ज कराई है और अफसरों को गुमराह कर हिस्ट्रीशीट खोल दी। हिस्ट्रीशीट बंद करने की मांग को लेकर मंगलवार को सुबह आठ बजे मोनू ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठ गया। जानकारी होने पर बीडीओ श्रीप्रकाश सिंह पहुंचे और मांग पत्र देने की बात कही। मोनू एसडीएम को मांगपत्र देने की बात कही। नहीं मानने पर बीडीओ और हिस्ट्रीशीटर मोनू में कहासुनी हुई। जिद पर अड़े मोनू को एसओ विजय नारायण हटाने की कोशिश की तो नोकझोंक हो गई। करीब 2.30 बजे मोनू उठा और पुलिसवालों से लखनऊ जाने की बात कह चल पड़ा। एसओ ने बताया कि मोनू जिद्दी किस्म का है, बेवजह हंगामा किया था। एसडीएम नहीं आए तो वह उठकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें