फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिविर में 300 लोगों की आंखों की जांच हुई

Sun, 14 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया और रोटरी क्लब देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन बैकुंठपुर में किया गया।
विज्ञापन

शिविर में आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में रोगी शामिल हुए। इसका आयोजन जिलाधिकारी/इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष दिव्या मित्तल के निर्देश पर हुआ।
शिविर में सुबह से ही मरीज आने लगे थे। शाम तक करीब 300 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें 35 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए।
वहीं 210 मरीजों का बीएमडी किया गया। कार्यक्रम संयोजक कृष्णा वर्मा ने बताया कि चयनित मरीजों को संस्था के निजी वाहन से ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। जरूरतमंदों को चश्मा दिया गया। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अखिलेंद्र शाही, नवनीत अग्रवाल, देवव्रत पांडेय, डॉ. मनोज मद्धेशिया, डॉ. संजीव कुमार मिश्र, फार्मासिस्ट अजीत यादव, रोटरी क्लब के अध्यक्ष कपिल सोनी, अतुल बरनवाल, गौरव गोयल, ऋषि वर्मा, जावेद अहमद, मुहम्मद अनवारुल्लह (अन्नू भाई), आशीष माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें