हनुमान मंदिर चौराहे पर काम करते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सीमेंटेड वाटर पाइप तीसरे दिन भी ठीक नहीं हो सका। इसके चलते विभिन्न मोहल्लों की 30 हजार आबादी पानी के लिए बेहाल हो गई। सुबह की तैयारियों में कामकाजी लोग परेशान रहे।
किसी तरह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कराया। हालत यह रही कि शाम तक गड्ढे से केवल पानी निकाला गया। हनुमान मंदिर के सामने से पानी की मेन पाइप लाइन गुजरी है। शनिवार की शाम छह बजे अंडरग्राउंड सीमेंटेंड पाइप फट गया। इसके चलते गोरखपुर रोड, अहमदनगर, अलीनगर, सीसी रोड, रामलीला मैदान रोड, इंदिरा नगर, कैलाशपुरी आदि मोहल्ले में वाटर सप्लाई बाधित हो गई।
नगर पालिका परिषद ने रविवार को वाटर सप्लाई ठीक कराने का दावा की थी। छुट्टी का दिन होने से मोहल्लेवासियों को खास दिक्कत नहीं हुई। सोमवार को जलकल मजदूरों की टीम पहुंची और पूरा दिन गड्ढे से पानी निकालने में गुजार दिया।। इसके बाद शाम को मजदूर वापस लौट गए। मालूम हो कि 18 जनवरी को सीमेंटेंड वाटर पाइप लगाया गया था, चौथे दिन पाइप फट गया। मोहल्लेवासियों ने वाटर सप्लाई बाधित होने पर नाराजगी जताई है।