फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी में तीन नेताओं को मिली जगह

Sun, 11 Feb 2018 10:45 PM IST
deoria
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में देवरिया के कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। रविवार को भाजपा नेताओं ने बैठक कर बधाई दी। कहा कि इन लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से देवरिया को मजबूती मिली है।
जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में पार्टी ने जिले से निशिरंजन तिवारी, राजेंद्र मल्ल, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामअशीष राय, डॉ. अंतर्यामी सिंह को स्थान दिया है। इससे जिले में भाजपा और मजबूत हुई है। तीनों लोगों ने पूर्व में पार्टी के प्रमुख पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है और लंबे समय से जुड़े हैं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बधाई देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद कलराज मिश्र, सांसद रविंद्र कुशवाहा, कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक जनमेजय सिंह, सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, कमलेश शुक्ला, मारकंडेय शाही, विजय दुबे, अनिरुद्ध मिश्र, संजय राव, अंबिकेश पांडेय, भूपेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी, रमेश वर्मा, सीपी सिंह, सज्जन मणि, संजय राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 


उच्च कोटि के चिंतक और विचारक थे पंडित दीनदयाल: महेंद्र 
देवरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि न्यू कॉलोनी स्थित पार्क में बलिदान दिवस के रूप में मनाई। दोपहर 12 बजे पार्क में उपस्थित हुए कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय उच्च कोटि के चिंतक, विचारक और लेखक थे। विचारक के रूप में उन्होंने श्रेष्ठ शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। व्यक्तिगत जीवन में उनकी कोई महात्वाकांक्षा नहीं थी। वह खुद की इच्छाओं से परे रहकर समाज सेवा में लगे रहे। उनका जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। उनके गुण उनकी महानता को दर्शाते हैं। महामंत्री मारकंडेय शाही ने कहा कि पंडित जी किसान और मजदूरों के बड़े हितैषी रहे। आज के राजनेताओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलें यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजली होगी। इस दौरान निशिरंजन तिवारी, राजेंद्र मल्ल, दिनेश त्रिपाठी, संजय राव, नित्यानंद पाठक, संजू सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें