जिले में 29 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
देवरिया। जिले में मंगलवार को 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 5800 हो गई है। अब तक 74 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 292 है। कोरोना जांच में कमी की वजह से संक्रमितों की संख्या में कमी आई है।
मंगलवार को मस्टोडर गिरी, बोड़िया अनंत, गोपलापुर, मठिया माफी, बलुआ, आईटीआई, पंजाबी गली निवासी एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पैकौली, गौनरियां, महुअंवा, नरसिंह डाड, महुअवा बैतालपुर के रहने वालों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दो डॉक्टर हुए संक्रमित
जिला अस्पताल के दो चिकित्सक मरीजों को देखते समय कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनका इलाज घर पर चल रहा है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. आनंद मोहन वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।