फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वोदय विद्यालय के बच्चों में अब भी दहशत 289 बच्चे जा चुके हैं घर

Tue, 05 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मेहरौना में भोजन में कीड़ा मिलने की घटना के बाद छात्रों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। 289 बच्चे घर जा चुके है। वजह बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 जुलाई को दोपहर के भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद छात्रों में आक्रोश फूट पड़ा था। छात्र धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद से बच्चों के घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। विद्यालय के 389 में से 289 छात्र घर लौट चुके हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुछ छात्र नागपंचमी और रक्षाबंधन के कारण घर गए हैं।
हालांकि, लगातार छात्रों के घर लौटने और नाम कटवाने की चर्चा ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास राम जनम ने कहा कि वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्योहार के कारण छात्र प्रार्थनापत्र देकर घर जा रहे हैं। भोजन व्यवस्था में सुधार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें