भाटपाररानी। चनुकी-सोहगरा मार्ग पर रविवार की रात तार टूट जाने से भाटपाररानी विद्युत उपकेंद्र के दक्षिणी फीडर की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे 25 हजार की आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। सोमवार को दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी । भाटपाररानी विद्युत उपकेंद्र के दक्षिणी फीडर अंतर्गत फुलवरिया, बांसी, भेड़ा पाकड़, खरोहवा दुबे, खरोहवा ठाकुर, शंकरपुरा, मदनचक, मलहचक चनुकी, महाईचपार, सुकवा, अजोरिया, कठौड़ी, अमरीचक आदि कई गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार की रात चनुकी-सोहगरा मार्ग पर मेन सप्लाई के तार पर पेड़ की डाली टूटकर गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई।
जेई मिथिलेश कुमार के अनुसार 18 किमी की परिधि के अंतर्गत दर्जनों गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसे दुरुस्त कराकर जगह-जगह मेन सप्लाई पर स्थित पेड़ों की डालियां काटकर साफ किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद