फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्माशंकर, सुरेश समेत 28 लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्माशंकर, सुरेश समेत 28 लोगों ने किया नामांकन
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के तहत छठे दिन बृहस्पतिवार को 28 लोगों ने पर्चा भरा। विधानसभा सीट रुद्रपुर से चार, देवरिया सदर से तीन, भाटपाररानी से पांच, पथरदेवा से सात, रामपुर कारखाना से एक, सलेमपुर से आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। बरहज से एक भी नामांकन नहीं हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। साथ ही चुनाव को लेकर सरगर्मी भी बढ़ गई है। नामांकन के छठे दिन पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, विधायक सुरेश तिवारी एवं विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर तिवारी ने तीन सेट, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल प्रत्याशी के रूप में मनीषा सिंह व राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी प्रत्याशी के रूप में अब्दुल्लाह खान ने दो-दो सेट, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में जियाउल हक, राष्ट्रवादी विकास पार्टी प्रत्याशी के रूप में राजकिशोर, अपना दल यूनाइटेड पार्टी प्रत्याशी के रूप में दुर्गा, निर्दलीय श्याम ने एक-एक सेट नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर से बसपा प्रत्याशी के रूप में बरहज के विधायक सुरेश तिवारी व जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी के रूप में मनोज ने दो-दो सेट नामांकन किया। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र प्रसाद व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र ने एक-एक सेट में पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सभाकुंवर व बसपा प्रत्याशी के रूप में अजय कुशवाहा ने दो-दो सेट, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में अनिल, जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी के रूप में रामाश्रय राजभर ने एक-एक सेट पर्चा भरा। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में केशव चंद ने पुन: एक सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र देवरिया से बसपा प्रत्याशी के रूप में रामशरण सिंह ने दो सेट, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया प्रत्याशी के रूप में संजय कुमार, निर्दलीय मुहम्मद मुस्तफा हुसैन ने एक-एक सेट पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया प्रत्याशी के रूप में आनंद प्रकाश चौरसिया ने दो सेट पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम, बसपा प्रत्याशी के रूप में राजेश भारती, सुभासपा व सपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में रामदहिन ने दो-दो सेट में नामांकन किया। भारतीय रिपब्लिक पार्टी (इंसान) प्रत्याशी के रूप में विंध्याचल, कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दुलारी देवी, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी उदयभान राव, लोकदल प्रत्याशी के रूप में राजन कुमार, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में हरेंद्र प्रसाद ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
पर्चा दाखिला को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एक लेन सड़क पर कचहरी चौहारा, बस स्टेशन के समीप बैरिकेडिंग की गई थी, यहां बड़ी संख्या में महिला व पुरूष सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे, जबकि दूसरी लेन आवागमन के लिख खोल दिया गया था। कलेक्ट्रेट के उत्तरी व दक्षिण गेट पर पुलिस कर्मी मुस्तैद थे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। दक्षिण गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग की गई थी। उत्तरी गेट से लोगों के पैदल प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन वाहनों पर रोक थी।
विज्ञापन

------
सात लोगों ने आठ सेट पर्चा लिया
देवरिया। विधानसभा चुनाव के नामांकन के छठें दिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात लोगों ने आठ सेट में नामांकन पत्र लिया। इसमें विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर, बरहज, भाटपाररानी से एक व्यक्ति ने एक-एक सेट, रामपुर कारखाना से दो लोगों ने एक-एक सेट , सलेमपुर से दो लोगों ने तीन सेट में नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें