फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, 26 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मारपीट, 26 लोग घायल
विज्ञापन

रुद्रपुर। करमेल बनरही गांव में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर सयानो ने अपना सुधबुध खो दिया। आपा खो चुके लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर धावा बोल दिया। दोनों तरफ से भीषण मारपीट में 26 लोग घायल हो गए। इनमें पांच महिलाए भी हैं। घटना शनिवार के शाम की है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के पीछे हाल ही संपन्न पंचायत चुनाव की रंजिश भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव में शनिवार की शाम बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। इसमे नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और चुनाव में एक अन्य प्रत्याशी के परिवार के बच्चें क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनो पक्ष के लोग बिना सोचे समझे एक दूसरे पर धावा बोल दिए। दोनों पक्ष में भीषण मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनो पक्ष की महिलाए भी शामिल हो गई। मारपीट के दौरान लाठियां चटकने लोग लहूलुहान होने लगे। करीब एक दर्जन लोगों का सिर फट गया। एक पक्ष के मुन्नी लाल यादव, बबलू यादव, लालबहादुर, संतोष, कमलेश यादव, शैलेष यादव और दूसरे पक्ष की लीलावती, विकास, ओमप्रकाश, जितेंद्र,पूनम,सुभावती, चंद्रभान, जयप्रकाश, दीनानाथ, नरसिंह, सुशील, अंगद को गंभीर चोट आई है। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। गंभीर रूप से घायल लीलावती और विकास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बाबत कोतवाल जितेंद्र टंडन ने कहा कि बच्चों के विवाद में हुई मारपीट की घटना में दोनो पक्ष से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायोचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें