फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बरवां उपाध्याय गांव के चर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे चार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी विक्रांत वीर ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साढ़े तीन माह पहले तेज रफ्तार से बाइक चलाने से मना करने पर आरोपियों ने दो लोगों की पीटकर हत्या कर दी।
मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस इसमें पहले ही गांव के एक ही परिवार के पांच हत्यारोपियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में बीते माह 6 फरवरी की रात बाइक तेज चलाने से मना करने पर गांव के ही हत्यारों ने दिनेश गुप्ता (50) की पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

जबकि तारकेश्वर गुप्ता (40), राजू गुप्ता, राजन कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता और विशाल को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल तारकेश्वर गुप्ता की भी घटना के एक सप्ताह बाद लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इसके बाद वैश्य समाज और व्यापारी संगठनों में घटना को लेकर आक्रोश फैलने लगा था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही गांव के राम गणेश यादव, उसके चारों बेटे मनीष यादव, मुकेश यादव, विनय यादव, विशाल यादव और रिश्तेदार अनिल यादव को जेल भेज चुकी है।
अब जांच के क्रम में पुलिस ने गांव के ही चार और हत्यारोपियों का नाम उजागर किया है। इसमें अमर यादव पुत्र अवधेश यादव, बृजेश यादव पुत्र चन्द्रिका यादव, दीपक यादव पुत्र हरेन्द्र यादव और अमरनाथ पांडेय पुत्र वासुकीनाथ पांडेय का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। ऐसे में बुधवार को एसपी विक्रांत वीर ने इन चारों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें