रुद्रपुर। बिजली बिल राहत योजना के तहत मंगलवार को रुद्रपुर के आदर्श चौराहे पर बिजली निगम की ओर से वन टाइम सेटलमेंट कैंप लगाया गया। कैंप में पहले दिन 25 विद्युत उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से बकाया राशि के तौर पर कुल चार लाख दस हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
एसडीओ चंदन जायसवाल ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर 100 प्रतिशत और मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट दी है। यह योजना ''''पहले आओ, पहले पाओ'''' के आधार पर तीन चरणों में चलाई जा रही है। इसमें स्लैब के अनुसार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। अवर अभियंता राजा प्रसाद ने कहा कि अगला कैंप 9 दिसंबर को बस स्टेशन पर लगाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से बिजली बिल में छूट की योजना का लाभ उठाने की अपील की।