देवरिया। यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश स्तर से देवरिया में नागरिक पुलिस के 25 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें एक टीएसआई, सात हेड कांस्टेबल और 17 कांस्टेबल शामिल हैं।
सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने और यातायात व्यवस्था पर दबाव के चलते अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जरूरत महसूस की जा रही थी। नए पुलिसकर्मी मुख्य चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण में लगाए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिसकर्मियों की उपलब्धता से न सिर्फ यातायात संचालन बेहतर होगा, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी। संवाद