फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में 249 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या हुई 2299

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में 249 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या हुई 2299
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज तकरीबन सौ से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को 249 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 11106 हो गई है। एक्टिव केस 2299 पहुंच गया है। जबकि 8684 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 123 लोगों की जिले में अब तक मौत हुई है होम आइसोलेशन में 1947 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 129 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और मास्क नहीं लगाए लोगों का चालान भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। बाजारों में दुकानों पर बिना मॉस्क लगाए लोग पहुंच रहे हैैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मास्क लगाए सामान दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

1279 लोगों का हुआ टीकाकरण
बुधवार को जनपद के 35 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य हुआ। 2190 लक्ष्य के सापेक्ष 1279 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इन केंद्रों पर 217 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 443 लोगों, एक हेल्थ केयर वर्कर, 6 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रथम तथा 612 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। कुल उपलब्धि 58.40 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें