फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 24 मामले, चार का निस्तारण

Sat, 17 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपाररानी तहसील दिवस में फरियाद सुनते अफसर। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भाटपाररानी। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 24 मामले आए और मात्र चार मामलों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

मामलों में राजस्व के 11, पुलिस के 7, विकास 2 व अन्य 4 मामले रहे। इस दौरान सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, चंद्रचूड़ तिवारी, असलम आदि उपस्थित रहे। बरहज संवाद के अनुसार तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस में आये 17 मामलों में मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरू की गई। दिवस में राजस्व के आठ, पुलिस सात, खाद्य एवं रसद एक और एक अन्य सहित कुल 17 मामले आए, जिसमें राजस्व के दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार अरूण कुमार, सीओ राजेश चतुर्वेदी, बीडीओ एजाज अहमद, मदनमोहन पाठक, थानाध्यक्ष दिनेश मौजूद रहे।
सलेमपुर संवाद के अनुसार तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार अलका सिंह की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने मैके पर ही तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक 15 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े 9, विकास विभाग से 1, पूर्ति विभाग से 3, विद्युत विभाग से 2 तथा नगर पंचायत से संबंधित 3 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, रास्ते की समस्या, सरकारी योजनाओं के लाभ, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति तथा साफ-सफाई से जुड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें