फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाम संडे पर चर्चो में हुई विशेष प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
पाम संडे पर चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना
विज्ञापन

खजूर की हुई आशीष, शुक्रवार को गुड फ्राइडे, रविवार को मनेगा ईस्टर
मिस्सा पूजा में मसीही समाज के लोगों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पाम संडे पर शहर के दोनों चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। मौके पर बाइबिल का पाठ एवं खजूर का आशीष कार्यक्रम हुआ। हाथों में खजूर की सजी हुईं डालियां लेकर मसीही समाज के लोग चर्च पहुंचे और मिस्सा पूजा में भाग लिया।
विज्ञापन

कसया बाईपास रोड के पास स्थित संत पुष्पा चर्च में सुबह में प्रार्थना का आयोजन हुआ। सुबह आठ बजे मसीही समाज के लोग हाथों में खजूर की डालियां लिए चर्च आए। खजूर की डालियां डालो, देखो-देखो कोई आ रहा है, कैसा जलवा मसीह आ रहा है... सहित अन्य गीत गाते हुए चर्च पहुंचे। फादर टोबिन ने बताया कि यीशु को सूली चढ़ाने से पहले पड़ने वाले रविवार को पाम संडे कहते हैं। प्रभु यीशु मसीह के अंतिम बार येरूशलम में प्रवेश करने पर वहां की प्रजा ने उन्हें राजा के रूप में खजूर की डालियां बिछाकर और अपने कपड़े डाल कर उनका स्वागत किया था। इसी के बाद से पाम संडे मनाया जाता है। जो साधक प्रभु यीशु मसीह को अपना जीवन पूरी तरह सौंप देता है प्रभु उसके जीवन में अपार खुशियां देता है। उन्होंने बताया कि सोमवार से बृहस्पतिवार तक दुख भोग सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। अगले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे चर्च में 12 लोगों के पैर धोए जाएंगे, क्योंकि प्रभु यीशु ने सूली पर चढ़ाए जाने के पूर्व अपने शिष्यों के पैर धोए थे। जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में सरोज विश्वास की देखरेख में प्रार्थना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें