फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टबिन में रखिए, सड़क पर कूड़ा मत फेंकिए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैनर-पोस्टर के अलावा तमाम माध्यमों से स्वच्छता का संदेश दे चुकी नगरपालिका अब लोगों के घरों में दस्तक देने जा रही है। झाड़ूू लगने के तुरंत बाद सड़क पर कूड़ा फेंकने से आजिज आ चुके स्वच्छता कर्मी लोगों से बोलेंगे श्रीमान जी हमसे डस्टबिन ले लीजिए लेकिन कूड़ा सड़क पर मत फेंकिए! हम रोजाना आपका कूड़ा मांग लिया करेंगे। इस पहल से स्वच्छता के प्रति लोगों की समझदारी बढ़ेगी। साथ ही धनाभाव में डस्टबिन न रख पाने वालों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

फिलहाल नगरपालिका ने शहर के 2500 घरों में डस्टबिन बांटने की तैयारी कर ली है। करीब 4.80 लाख की लागत से पांच हजार डस्टबिन भी खरीदा गया है। प्रत्येक वार्ड के 100 घरों में नीला व हरा डस्टबिन दिया जाएगा। नीले डस्टबिन में सूखा और हरे डस्टबिन में लोग घरों का गीला कचरा रखेंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे कर्मचारी रोजाना घरों का कचरा संग्रह कर डंपिंग साइड ले जाएंगे। इस व्यवस्था से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढे़गी। झाड़ूू लगने के तुरंत बाद सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों में कमी आएगी। इनके अलावा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने के लिए नगरपालिका की ओर से 250 डस्टबिन विभिन्न चौक चौराहों व भीड़भाड़ वाले जगहों पर लगाए जा रहे हैं। अभी तक 100 डस्टबिन लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी बचे स्थानों पर भी हरा-नीला डस्टबिन इस माह के आखिर तक लगा दिए जाएंगे।

गंदगी करने वालों पर होगी कार्रवाई
स्वच्छता के नाम पर नगरपालिका अब तनिक भी ढ़िलाई बरतने के मूड में नहीं है। जागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार माध्यमों का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा चुका है। सफाईकर्मियों को बराबर स्वच्छता के प्रति अलर्ट किया जा रहा है। लोगों को डस्टबिन दिए जा रहे हैं ताकि उन्हें सफाईकर्मी के घर पहुंचने तक कूड़ा संग्रह का विकल्प मिल सके। इतना होने के बावजूद जो लोग सड़क पर कूड़ा फेंकते मिलेंगे, उन पर नगरपालिका अधिकारी जुर्माना या जेल भेजने की कार्रवाई करेंगे। अगले माह से यह प्रक्रिया पूरी तरह अमल में आ जाएगी।
विज्ञापन



नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगरपालिका प्रतिबद्ध है। जल्द ही 2500 घरों को डस्टबिन दिया जाएगा। इनके अलावा जो लोग पालिका से डस्टबिन की मांग करेंगे उन्हें अगले चरण में मुहैया कराया जाएगा। इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अलका सिंह नगरपालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें