फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित अध्यक्ष, उमाशंकर सिंह मंत्री चुने गए 

विज्ञापन
पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। मोबाइल फोन कारोबारियों की समस्या को उठाने के लिए जिले में मोबाइल विक्रेता संघ का गठन किया गया। बुधवार को पदाधिकारियों को चुना किया गया। साथ ही 106 लोगों ने संघ की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन

बुधवार को संघ का चुनाव पचपेडिया रोड स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए तीन-तीन लोगों ने नामांकन किया था। मंत्री के लिए दो ने आवेदन किया। चार घंटे चले मतदान में अध्यक्ष पद के लिए अमित सिंह राहुल को 45, मोहित गंभीर को 44, धर्मेंद्र कुमार चौधरी को 17 मत प्राप्त हुए। परिणाम स्वरूप अमित सिंह अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। जबकि मंत्री के लिए उमाशंकर सिंह को 45, रतन कुमार जायसवाल को 27, पंकज चौधरी को 34 मत मिले। और उमाशंकर को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। 
इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार अजीत पाल सिंह और फरीद अहमद को 53-53 मत प्राप्त हुए। दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्य करने की सहमति व्यक्त की, जिसका सभी ने स्वागत किया। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव रहे। इस दौरान हरीश चंद्र पांडेय, मोहम्मद ओबैश खान, सोनू त्रिपाठी, विकास सिंह, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें