फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा जख्मी

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर चौराहे पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। हादसे में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बाइक सवार दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी झब्बू लाल (30) पुत्र कल्लू प्रसाद पेंटर का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से अपने छोटे भाई विनोद (25) के साथ किसी काम से रामपुर कारखाना चौराहे पर आ रहा था। बाइक विनोद चला रहा था और झब्बू लाल पीछे बैठा था। अभी दोनों देवरिया-कसया मार्ग स्थित पुरुषोत्तमपुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी बाइक से जा भिड़ी। बाइक से गिरने से दोनों भाई गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दी, लेकिन आधे घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने झब्बू लाल को मृत घोषित कर दिया। विनोद प्रसाद का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पेंटर की मौत से परिवार में मचा कोहराम
रामपुर कारखाना। पेंटर का काम करने वाला झब्बूलाल अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। वह अपने छोटे भाई के साथ काम की तलाश में ही निकला था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। काम के बदले उसकी मौत की सूचना घर पर पहुंची। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी मीना देवी यह कह कर बार-बार बेहोश हो जाती थी कि अब हम छोटे-छोटे बच्चों को लेकर किसके सहारे रहूंगी। सांत्वना देने वाली महिलाओं की आंखें नम हो जा रही थी। पिता कल्लू, मां और बेटे प्रदीप, अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का रोना देख सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें