एपवा कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सलेमपुर थाना क्षेत्र में सातवीं की छात्रा की नृशंस हत्या के विरोध में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए संगठन कार्यकर्ताआें ने जुलूस निकाला और सुभाष चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया।
ऐपवा जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में मासूम बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। एक के बाद एक होती यह घटनाएं अंधविश्वास व क्रूरता को बढ़ावा देने का नतीजा है। इन घटनाओं को जानने-सुनने के बाद भी योगी सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में सरकार विफल है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। मामले में जिले के एसपी के बयान की भी निंदा करते हए उसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन व पुतला दहन में जिला सचिव सुमन, शोभा, निर्मला मिश्र, सुनैना, कुसमावती, बलवंत यादव, लल्लन, मिथिलेश, रमावती, रानी जायसवाल, कौशल्या देवी, रिंकी वर्मा, सुगरीन देवी आदि मौजूद रहे।
---