सलेमुपर में राजीव गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य राजीव गांधी ने किया। वह वास्तव में संचार क्रांति के जनक थे। पंचायती राज एक्ट लागू कराकर समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व करने का मौका उपलब्ध कराया। पूर्व प्रधानाचार्य भागीरथी प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया। जिला महासचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि वह युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे। इस दौरान दीनदयाल प्रसाद, मोहित पांडेय, दिनेश गुप्ता, गणेश मिश्र, डॉ. नरेन्द्र यादव, प्रेम लाल भारती, अजय शुक्ला, मनोज पांडेय, राजेंद्र तिवारी, चुन्नू श्रीवास्तव, कैलाश यादव, शिवशंकर गौतम, चंद्रमोहन पांडेय, प्रेमलाल भारती आदि मौजूद रहे। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने विश्वनाथ उपाध्याय इंटर कॉलेज मनिहारी में पौधरोपण किया। इस दौरान कुंज विहारी, शुभम शर्मा, चंदन मद्देशिया, विशाल, शंकर दयाल, संदीप, अंकित आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बरठा चौराहा पर जयराम उपाध्याय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान डॉ. रमेश कुशवाहा, रामप्रवेश पांडेय, जैकी मालवीय, चंपा पांडेय, राजकुमार मद्धेशिया, शुभनरायण यादव आदि मौजूद रहे।