फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपन बारी जयंती पर निकली जुलूस

विज्ञापन
सिविल लाइंस रोड पर बारी समाज के लोगो ने शोभा यात्रा निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रूपन बारी जयंती पर शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में हाथी-घोड़े भी शामिल थे। जुलूस सिविल लाइंस होते हुए जिला पंचायत पर जाकर समाप्त हुआ। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यक्रम में सोमवार को हुए कार्यक्रम में राज्य बारी संघ के उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद बारी ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। एकजुटता की बदौलत ही समाज की राजनीति सहभागिता बढ़ सकती है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा कि समाज के लोग अभी शैक्षिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े हैं। संजय रावत ने समाज की एकजुटता और समाज के हर एक व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने की अपील की। इस दौरान दिनेश बारी, रामलक्षन बारी, रामनाथ बारी, रमाकांत रावत, प्रभाकर बारी, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें