फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैशाली आठ घंटा की देरी से पहुंची देवरिया

विज्ञापन
train - फोटो : file photo
विज्ञापन
देवरिया। मौसम की मार ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। हालत यह है कि ट्रेन कई घंटों की देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को डाउन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से ठंड के साथ ही शीतलहर शुरू हो गई है। कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। सोमवार को नई दिल्ली से बरौनी जाने वाले वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। बाघ और डंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चार-चार घंटे की देरी से पहुंची। इसी प्रकार अप पाटलिपुत्र चार, न्यू जलपाईगुड़ी तीन और काशी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से रही। इसी प्रकार अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें